Skip to main content

Followers

कौन है पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कैसे जान लेते हैं मन की बात

 

क्यों चर्चा में हैं बागेश्वर धाम के युवा संत, कौन है पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कैसे जान लेते हैं मन की बात





Bageshwar dham sarkarPandit dhirendra krishna shastri biography : पंडित धीरेंद्र शास्त्री आजकल अपनी रामकथा और दिव्य दरबार को लेकर बहुत चर्चित हो रहे हैं। कुछ-एक विवादित बयानों को लेकर भी उनकी चर्चा हो रही है। कहते हैं कि वे उनके दादाजी की तरह छतरपुर के एक गांव गड़ा में बालाजी हनुमान मंदिर के पास 'दिव्य दरबार' लगाने लगे। उनके लोग इस दरबार के ‍वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। धीरे-धीरे वे सोशल मीडिया के माध्यम से वे लोकप्रिय हो गए।

दिव्य दरबार (divya darbar) : बताया जा रहा है कि उनके दरबार में पहले सैंकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर आते थे। उन सैंकड़ों लोगों में से पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी किसी का भी नाम लेकर उन्हें बुलाते थे और वह व्यक्ति जब तक उनके पास पहुंचता तब तक शास्त्रीजी एक पर्चे पर उस व्यक्ति के नाम पते सहित उसकी समस्या लिख लेते और उसी में उसका समाधान भी लिख लेते। लोग आश्‍चर्य करने लगे की यह व्यक्ति किस तरह दूर दूर से आए अनजान लोगों को उनके नाम से बुला लेते है और कहता है कि आओ तुम्हारी अर्जी लग गई। धीरेंद्र शास्त्री यही नहीं लोगों को यह भी बता देते हैं कि उनकी समस्या क्या है, कितनी है और कब से है। उनके पिता का नाम क्या है और बेटे का नाम क्या है। कई मीडिया चैनल वालों ने इस बात की पड़ताल की लेकिन वह यह रहस्य नहीं जान पाए कि आखिर यह व्यक्ति कैसे लोगों के मन की बात जान लेता है।
 
छोटे से गांव गड़ा में जब सैंकड़ों से हजारों और हजारों से लाखों लोग आने लगे तो धीरेंद्र शास्त्री जी ने दूसरे शहरों में जाकर 'दिव्य दरबार' लगाना प्रारंभ कर दिया। इस पर उनका कहना है कि लाखों लोगों का पर्चा बनाना संभव नहीं इसीलिए अब हम खुद ही लोगों के पास जाकर उनके शहर में दरबार लगा लेते हैं ताकि लोगों को सुविधा हो। हमारा यह दरबार नि:शुल्क है। इसकी में किसी भी तरह से शुल्क नहीं लिया जाता है। मंदिर में या रामकथा से हमें जो भी पैसा मिलता है हम उसे गरीब की बेटियों की शिक्षा और शादी में खर्च करते हैं।

रामकथा (Ramkath) : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जब धीरे-धीरे लोकप्रिय होने लगे तो अब वे रामकथा भी कहने लगे हैं। जगह जगह जाकर वे रामकथा कहते हैं और लोगों को हनुमानजी की भक्ति करने के लिए प्रेरित करते हैं। रामकथा के दौरान ही वे कुछ ऐसे भी बोल जाते थे कि जिससे विवाद उत्पन्न हो जाता है। हाल ही में उन्होंने रामनवमी के जुलूस पर पत्‍थर फेंके जाने वाली घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए हिन्दुओं को कहा कि जाग जाओ और एक हो जाओ अगर तुम अभी नहीं जागे तो यह तुम्हें अपने गांव में भोगना पड़ेगा। इसलिए निवेदन है कि सब हिंदू एक हो जाओ और पत्थर मारने वालों के घर पर बुलडोजर चलवाओ।

हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीजी ब्रिटेन गए हैं जहां उन्होंने ब्रिटिश सांसदों और वहां के भारतीय समुदाय के बीच रामकथा का वाचन किया और प्रवचन दिया है। अब उनकी लोकप्रियता देश में ही नहीं विदेश में भी फैल गई है। 

Balaji Hanuman Maharaj
परिचय (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) : पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी का जन्म 4 जुलाई 1996 में छतरपुर जिले के छोटे से गांव ग्राम गड़ा में हुआ था। वे एक बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। खुद धीरेंद्र शस्त्री अपने के एक दरबार में कहते हैं कि बचपन में उनके पास कभी-कभार एक वक्त का भोजन भी नहीं मिलता था। हमारे पिताजी गरीब थे। वे दान दक्षिणा लेकर ही हमारा भरण पोषण करते थे। एक दिन हमने उनसे कहा की हम भी पढ़ना लिखना चाहते हैं। वृंदावन में जाकर कर्मकांड पढ़ना चाहते हैं। उनके पिताजी के पास उस वक्त 1000 रुपए नहीं थे। उन्होंने गांव में कई लोगों से उधार रुपए मांगे कि मेरे बेटा पढ़ना चाहता है लेकिन किसी ने उधार नहीं दिया। क्योंकि सभी जानते थे कि यह चुका नहीं पाएगा। हम तब वृंदावन नहीं जा पाए।  
 
धीरेंद्रजी के पिता का नाम राम करपाल गर्ग और मां का नाम सरोज गर्ग बताया जाता है। उनका एक छोटा भाई और एक बहन है। उनके दादाजी एक सिद्ध संत थे जिनका नाम भगवानदास गर्ग था। वह निर्मोही अखाड़े से जुड़े हुए थे। वे भी दरबार लगाते ते। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने दादाजी को ही अपना गुरु मानते थे। उन्होंने ही उन्हें रामायण, और भागवत गीता का अध्ययन करना सिखाया था।
 
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ी मुश्‍किल हालातों में 8वीं तक पढ़ाई अपने गांव में की। इसके बाद की पढ़ाई के लिए वे 5 किलोमीटर पैदल चलकर गंज में जाते थे। वहां से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की और फिर बाद में बीए प्राइवेट किया। लेकिन बाद में हनुमानजी और उनके स्वर्गीय दादाजी की ऐसी कृपा हुई की उन्हें दिव्य अनुभूति का अहसास होने लगा और वे भी लोगों के दु:खों को दूर करने के लिए दादाजी की तरह 'दिव्य दरबार' लगाने लगे। 
 

हालांकि 9 वर्ष की उम्र में ही वे हनुमानजी बालाजी सरकार की भक्ति, सेवा, साधना और पूजा करने लगे थे। कहते हैं कि इसी साधना का उन पर ऐसा असर हुआ की, बालाजी की कृपा से उन्हें सिद्धियां प्राप्त हुई।
 
क्या है बागेश्वर धाम (Bageshwar dham sarkar) : छतरपुर के पास गढ़ा में बागेश्वर धाम है जहां पर बालाजी हनुमानजी का मंदिर है। हनुमानी के मंदिर के सामने ही महादेवजी का मंदिर है। मंदिर के पास ही उनके दादाजी का समाधी स्थल और उनके गुरुजी का समाधी स्थल है। यहां पर मंगलवार को अर्जी लगती है। अर्जी लगाने के लिए लोग लाल कपड़े में नारियल बांधकर अपनी मनोकामना बोलकर उस नारियल को यहां एक स्थान पर बांध देते हैं और मंदिर की राम नाम जाप करते हुए 21 परिक्रमा लगाते हैं। यहां पर लाखों की संख्या में नारियल बंधे हुए मिल जाएंगे। मंदिर के पास ही गुरुजी का दरबार लगता है जहां पर लाखों की संख्‍या में लोग आते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Dadi Maa Ki Kahaniyan # 1

उपदेशामृत ! एक बार एक स्वामी जी भिक्षा माँगते हुए एक घर के सामने खड़े हुए और उन्होंने आवाज लगायी, भीक्षा दे दे माते!! घर से महिला बाहर आयी। उसनेउनकी झोली मे भिक्षा डाली और कहा, “महात्माजी, कोई उपदेश दीजिए!” स्वामीजी बोले, “आज नहीं, कल दूँगा।” दूसरे दिन स्वामीजी ने पुन: उस घर के सामने आवाज दी – भीक्षा दे दे माते!!  उस घर की स्त्री ने उस दिन खीर बनायीं थी, जिसमे बादाम- पिस्ते भी डाले थे, वह खीर का कटोरा लेकर बाहर आयी। स्वामी जी ने अपना कमंडल आगे कर दिया। वह स्त्री जब खीर डालने लगी, तो उसने देखा कि कमंडल में गोबर और कूड़ा भरा पड़ाहै। उसके हाथ ठिठक गए। वह बोली, “महाराज ! यह कमंडल तो गन्दा है।” स्वामीजी बोले, “हाँ, गन्दा तो है, किन्तु खीर इसमें डाल दो।” स्त्री बोली, “नहीं महाराज,तब तो खीर ख़राब हो जायेगी । दीजिये यह कमंडल, में इसे शुद्ध कर लाती हूँ।” स्वामीजी बोले, मतलब जब यह कमंडल साफ़ हो जायेगा, तभी खीर डालोगी न?” स्त्री ने कहा : “जी महाराज !” स्वामीजी बोले, “मेरा भी यही उपदेश है। मन में जब तक चिन्ताओ का कूड़ा-कचरा और बुरे संस्करो का गोबर भरा है, तब तक उपदेशामृत का कोई लाभ न होगा। यदि उप

पेट दर्द की विचित्र औषधि

प्राय: भगवान श्रीकृष्ण की पटरानियां ब्रजगोपियों के नाम से नाक-भौं सिकोड़ने लगतीं| इनके अहंकार को भंग करने के लिए प्रभु ने एक बार एक लीला रची| नित्य निरामय भगवान बीमारी का नाटक कर पड़ गए| नारद जी आए| वे भगवान के मनोभाव को समझ गए| उन्होंने बताया कि इस रोग की औषधि तो है, पर उसका अनुपान प्रेमी भक्त की चरण-रज ही हो सकती है| रुक्मिणी, सत्यभामा सभी से पूछा गया| पर पदरज कौन दे प्रभु को| भगवान ने कहा, "एक बार ब्रज जाकर देखिए तो|" "नारद जी श्यामसुंदर के पास से आए हैं|" यह सुनते ही श्री राधा के साथ सारी ब्रजांगनाएं बासी मुंह ही दौड़ पड़ीं| कुशल पूछने पर नारद जी ने श्रीकृष्ण की बीमारी की बात सुनाई| गोपियों के तो "वैद्य भी हैं, दवा भी है, पर अनुपान नहीं मिलता|" "ऐसा क्या अनुपान है?" "क्या श्रीकृष्ण को अपने चरणों की धूलि दे सकोगी? यही है वह अनुपान, जिसके साथ दवा देने से उनकी बीमारी दूर होगी|" "यह कौन-सी बड़ी कठिन बात है, मुनि महाराज? लो, हम पैर बढ़ाए देती हैं" "अरी यह क्या करती हो?" नारद जी घबराए, "क्या तुम यह नहीं जानतीं

Top 10 Khatu Shyam Ji Bhajan Lyrics | खाटू श्याम जी भजन लिरिक्स

कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है  Kirtan Ki Hai Raat Baba Aaj Thane Aano Hai Bhajan Lyrics कीर्तन की है रात,  बाबा आज थाने आणो है, थाने कोल निभानो है,  कीर्तन की है रात।। दरबार साँवरिया,  ऐसो सज्यो प्यारो,  दयालु आपको, सेवा में साँवरिया,  सगला खड़ा डीके,  हुकुम बस आपको, सेवा में थारी-2 ,  म्हाने आज बिछ जाणो है, थाने कोल निभानो है,  कीर्तन की है रात।। कीर्तन की है तैयारी,  कीर्तन करा जमकर,  प्रभु क्यूँ देर करो, वादों थारो दाता,  कीर्तन में आणे को,  घणी क्यूँ देर करो, भजना सू थाणे-2 ,  ओ बाबा आज रिझाणो है, थाने कोल निभानो है,  कीर्तन की है रात।। जो कुछ बण्यो म्हासु,  अर्पण प्रभु सारो,  प्रभु स्वीकार करो, नादान सू गलती,  होती ही आई है,  प्रभु मत ध्यान धरो, “नंदू” साँवरिया,-2  थारो दास पुराणो है, थाने कोल निभानो है,  कीर्तन की है रात।। कीर्तन की है रात,  बाबा आज थाने आणो है, थाने कोल निभानो है,  कीर्तन की है रात।। बाबा का दरबार सुहाना लगता है, बाबा का दरबार सुहाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है || बाबा का दरबार सुहाना लगता है, भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है || हमने तो बड़े प्